siwan crime: सिसवन के गांव में सोए अवस्था में अधेड़ की गला काटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क
सीवान, जून 6 -- सिसवन (सीवान)। सिसवन थाना क्षेत्र में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हरिहर छपरा गांव में हुए हालिया हत्याकांड की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि थाना क्षेत्र के साईपुर चारगछूली गांव में सोए अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान माधवपुर गांव निवासी दुखीराम के 48 वर्षीय पुत्र सोहनलाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोहनलाल पिछले लगभग दो वर्षों से अपनी पत्नी के साथ ससुराल साईपुर चारगछूली में रह रहा था।घटना का विवरण शुक्रवार की दोपहर वह किसी काम से बाहर जाने के बाद वापस घर लौटा था। रात में भोजन करने के बाद वह घर के आंगन में चारपाई पर सो गया। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.