सीतापुर, सितम्बर 26 -- Sitapur News: तंबौर। बीते दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलने से करीब 36 घंटे से भी अधिक समय से तंबौर इलाके की बिजली सप्लाई प्रभावित है।मरम्मत कार्य और क्षति का आंकलन करने के लिए अधिशाषी अभियंता खंड बिसवां संजीव मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। और मौके पर मौजूद सहायक अभियंता लहरपुर अंचल मिश्रा और अवर अभियंता तंबौर आकाश वर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 33 केवी मेन लाइन पर ही सात स्थानों पर बिजली खम्भे टूटे है। कई स्थानों पर पेड़ो के गिरने से यातायात भी अवरुद्ध हुआ है। इसके अलावा अन्य लाइनों में भी 80 के करीब बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली इसके अलावा 50 के करीब इंसुलेटर और डेढ़ दर्जन के करीब क्रास आर्म खराब हुए है।...