सीतापुर, अगस्त 17 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर कस्बे से आगामी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर नवाबगंज स्थित ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर हाफिज मोहम्मद आजम बेग ने की। बैठक की शुरुआत हाफिज शहाबुद्दीन ने तिलावते कलाम पाक से की। इसके बाद अहमद अयाज ने नात-ए-पाक पेश की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 26 अगस्त को दोपहर तीन बजे कस्बे के पानी टंकी मैदान से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः पानी टंकी मैदान पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। कमेटी के सदर हाफिज मोहम्मद आजम बेग ने बताया कि वर्ष 1978 से लगातार निकल रहे इस जुलूसे मोहम्मदी में इस वर्ष भी विभिन्न अंजुमनें शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को भव्य ब...