Sitapur News: 25 शादियां करने के आरोपी के खिलाफ एडीएम से शिकायत
सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: सीतापुर। मिश्रिख के चंद्रावल निवासी 25 शादियां करने वाले अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को चार पीड़िताओं ने एक सामूहिक शिकायती पत्र एडीएम आयुष चौधरी को मिलकर सौंपा है। पीड़िताओं ने अनुज पर विभिन्न महिलाओं से करोड़ो रुपये ठगने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी की संपत्ति कुर्क कर पैसा व सामान वापस दिलाने की मांग की है। पीड़िताओं ने एडीएम से बुधवार को मुलाकात की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह सभी आरोपी के गांव गई थीं। आरोपी अनुज ने अजय गुप्ता, अजय अग्रवाल, अविरल, चंद्रप्रकाश आदि बदल- बदल कर नामों से उनके साथ ठगी की है। महिलाओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में भी एक शिकायती पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.