Sitapur News: 22 दिन के नवजात पर बंदरों का हमला, मां की गोद से छीनने की कोशिश; हालत नाजुक
सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: गोंदलामऊ,(सीतापुर) संवाददाता। सीतापुर के गोंदलामऊ क्षेत्र के चौपरिया गांव में मंगलवार को बंदरों ने मात्र 22 दिन के नवजात शिशु पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बंदरों ने नवजात पर झपट्टा मारकर उसे मां की गोद से छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए बच्चे को बचा लिया। हमले में नवजात जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गोंदलामऊ विकास क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी सुशील का 22 दिन का पुत्र पार्थ मंगलवार को मां की गोद में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कई बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों ने बच्चे को मां की गोद से छीनने का प्रयास किया, लेकिन मां ने साहस दिखाते हुए बच्चे को नहीं छोड़ा। इस दौरान एक बंदर ने नवजात के सिर पर काट लिया, जिससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.