Sitapur News: 12 करोड़ से संवरेगा पुराने और नए शहर के आवागमन का रास्ता
सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। पुराने शहर को नए शहर को जोड़ने वाले लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने वाले दो पुलों का नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने शनिवार शिलान्यास किया। शहर के बीच गुजरी सरायन नदी पर बनने वाले ये पुल आवागमन को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन पुलों के बन जाने से जहां आवागमन बेहतर होगा, वहीं आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिल जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश राठौर 'गुरू' ने बताया कि लंबे समय से इन दोनों पुलों के निर्माण की मांग की जा रही थी, इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से पास होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लिया है। उन्होंने कहा कि पक्का पुल के निर्माण से सिटी स्टेशन जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.