Sitapur News: हरगांव में बजुर्ग समेत दो लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप
सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: हरगांव/ झरेखापुर, संवाददाता। हरगांव इलाके में दो अलग- अलग स्थानों पर एक बुजुर्ग और युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पानी भरी खंती में वहीं, युवक का शव शारदा सहायक नहर में मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।हरगांव के जैतापुर भदेवां निवासी छविनाथ (65) गुरुवार दोपहर जानवरों के चारे के लिए खेत जाने की बात कहकर गुरुवार दोपहर में घर से निकले थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उनकी खोजबीन की। रात करीब नौ बजे माहिमपुर-जैतापुर के बीच सड़क किनारे पानी भरी खंती में एक बुजुर्ब का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त छविनाथ के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.