सीतापुर, अगस्त 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के सरदार फार्म कमेले के पास वीडियो गेम खेलने के बाद धारदार व नुकीले हथियार से हुए हमले में घायल किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई दानिश की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: रंजिश में किशोर और चचेरे भाई पर नुकीले हथियार से हमलाघटना का विवरण शहर कोतवाली इलाके के सरदार फार्म निवासी आरोपी मो. सलीम के भांजे ने घर के पास ही वीडियो गेम लगाया था। उसने शुरूआत के मौके पर फ्री गेम खेलाने का निमंत्रण दिया था। वहां स्थानीय निवासी चौदह वर्षीय अयान वीडियो गेम खेलने गया था। तभी उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद अयान से गाली गलौज की गई। इसकी शिकायत अय...