Sitapur News: हथियाघाट पर मिला युवक शव, चार घंटे सीतापुर और हरदोई पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: औरंगाबाद, संवाददाता। नैमिषारण्य स्थित गोमती में हथियाघाट पर मंगलवार को एक एक युवक का शव उतराता मिला। सफेद कपड़े से शव बंधा हुआ था। शव देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नैमिषारण्य और हरदोई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव गोमती से बाहर निकलवाने के बाद हरदोई और नैमिषारण्य पुलिस के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हथिया घाट पुल पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात शव, मचा हड़कंपपुलिस का विवाद दोनों जिले की पुलिस टीम एक दूसरे की तरफ पल्ला झाड़ने लगी। मामला उलझने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नापजोख की। जांच में मामला नैमिषारण्य थाने का स्पष्ट हुआ। तब जाकर नैमिषारण्य पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। इस दौरान करीब चार घंटे शव नदी के पास पड़ा रहा। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.