सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। संदना पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर, कांस्टेबल रंजीत सिंह और शुभान अली ने गुरुवार को नई गढ़ी मजरा धरौली निवासी अभियुक्त राजेश उर्फ राजकुमार को गुरुवार को नहोईया चौराहे के पास धरौली संपर्क मार्ग से गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हत्या के मामले में फरार था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...