Sitapur News: हत्या कर महिला का फेंका शव
सीतापुर, जुलाई 9 -- Sitapur News: हरगांव(सीतापुर)। हरगांव के ग्राम मदनापुर कैथाभारी में खेत के किनारे खड़ंजे पर एक महिला का शव मिला। महिला के गले पर चोट और नाखून के निशान मिले है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। महिला के पैर की बिछिया और मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त रेनू देवी (40) के रूप में हुई है। रेनू बीते दो वर्ष से हरगांव के कैथाभारी में रहने वाले रक्षपाल सिंह के साथ लिव इन में रह रही थी। रक्षपाल मूल रूप से हरगांव के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। 20 वर्ष पहले बहनोई की मौत के बाद से वह अपनी बहन के घर कैथाभारी में रहकर खेती बारी करता है। रक्षपाल और उसकी बहन मीरा देवी के अनुसार रेनू शराब पीने की आदी थी और अक्सर वह घर के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.