Sitapur News: स्पेशल कैंपेनिंग में सीखे कचरा प्रबंधन के गुर
सीतापुर, अक्टूबर 28 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर में बुधवार को इको क्लब के द्वारा 'स्पेशल कैंपेनिंग' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने विद्यार्थियों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के सही प्रयोग के बारे में समझाया। अभियान में बच्चे अपने घरों से खराब व निष्प्रयोज्य ई-कचरा विद्यालय लेकर आए, जिसे काले रंग के डस्टबिन में एकत्र किया गया। बाद में इस ई-कचरे को सुरक्षित निस्तारण के लिए अधिकृत वेंडर को सौंप दिया गया। इसके साथ ही बच्चों के बीच ई-वेस्ट पर एक क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ई-कचरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.