Sitapur News: स्टडी वेल स्कूल के बच्चों ने अधिकारियों के बांधी राखी
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर स्टडी वेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक अनूठी पहल करते हुए जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर., अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधी। साथ ही अपने हाथों से बनाए गए सुंदर हैंडमेड कार्ड भी भेंट किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कला की सराहना की और उनके साथ मिठाइयां व उपहार दिए। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से देखने, अधिकारियों से संवाद करने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.