सीतापुर, अक्टूबर 2 -- Sitapur News: लहरपुर। भारत स्काउट एवं गाइड सीतापुर के तत्वावधान में आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में चल रहे तृतीय सोपान शिविर के चौथे दिन विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाकर किया गया। स्काउट-गाइड ने श्रमदान कर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया। शिविर में प्रतिभागियों को दीक्षा प्रदान की गई। इसके बाद हाइक के तहत श्री ॐ कालेश्वर मंदिर का भ्रमण कर धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार पुरी और प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का विकास होता है। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' से गूँजा स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश

हि...