Sitapur News: सौर ऊर्जा से संवरेंगी महिलाओं की आजीविका
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: अटरिया, संवाददाता। सिधौली की ग्राम पंचायत अटरिया में प्रेरणा दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। खुशी महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से स्थापित सौर ऊर्जा से संचालित कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन और आटा चक्की का शुभारंभ एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया। अटरिया में कोल्ड प्रेस आयल मशीन और आटा चक्की के उद्घाटन के मौके पर एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सौर ऊर्जा से संचालित इन मशीनों के शुरू होने से समूह की महिलाओं को गांव में ही रोजगार का अवसर मिलेगा। इससे उनकी आय बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.