सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: हरगांव। विकासखंड हरगांव के परिसर में बुधवार को सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने किसानों को बीज एवं स्प्रेयर का वितरण किया। वहीं टीबी मरीजों को आयुष्मान कार्ड तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। शिविर में शिक्षा विभाग, बालविकास एवं पुष्टाहार एवं स्वास्थ्य विभाग के...