Sitapur News: सेमीफाइनल में पहुंची मोनू इलेवन, एडी लायंस को 27 रनों से हराया
सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: केसरीगंज, संवाददाता। नगर के इमामबाड़ा स्थित ग्राउंड पर आयोजित लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-तीन क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में मोनू इलेवन ने एडी लायंस को 27 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू इलेवन ने निर्धारित आठ ओवरों में 93 रन बनाए और एडी लायंस के सामने 94 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडी लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके लगातार विकेट गिरते रहे। ऐसे में टीम संभल नहीं सकी और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। जिस वजह से एडी लायंस को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ टीम ने मोनू इलेवन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान खेलप्रेमियों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.