सीतापुर, जुलाई 10 -- Sitapur News: झरेखापुर। हरगांव इलाके के कल्लापुर मजरा बड़खेरवा गांव स्थित बंजर भूमि पर लगे एक सेमल का पेड़ काटे जाने के मामले में ग्रामीणों ने प्रधान व राजस्व विभाग में शिकायत की। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार सहित पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान अमृता व क्षेत्रीय लेखपाल आदर्श ने जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के ही मुमताजपुर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी आनन्द नारायण त्रिपाठी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...