सीतापुर, अगस्त 24 -- Sitapur News: अकबरपुर। तालगांव के शादीपुर निवासी अनूप कुमार अवस्थी बेटे केशु अवस्थी (12) व गांव के कुछ लोगों के साथ कामेश्वर नाम मंदिर परिसर स्थित सूर्य कुंड में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जल लेने गए थे। रविवार रात करीब 10 बजे केशु अवस्थी अन्य लोगों के साथ सूर्य कुंड में नहाने चला गया। पिता अनूप कुमार अवस्थी मंदिर परिसर में ही रामायण पाठ कर रहे थे। इस बीच केशु अवस्थी नहाते समय कुंड की सीढ़ी से फिसलकर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। केशु को डूबता देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। पर देखते ही देखते केशु डूब गया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: सूर्यकुंड में नहा रहे कांवड़ की डूबकर मौत, लोगों में आक्रोश सूचना पर पिता अनूप कुमार भी भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से खोजगीन ...