Sitapur News: सूफी सन्तों ने सदैव आपस में मेल मिलाप का संदेश दिया: फुरकान
सीतापुर, जुलाई 22 -- Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद स्थित दरगाह हाफिजिया असलम मियां में हजरत हाफिज मो. असलम मियां द्वारा स्थापित किया गया 181वां उर्स चरागा सम्पन्न हो गया। उर्स के दूसरे दिन सुबह क़ुरआनख़्वानी का आयोजन किया गया। इसके बाद बुधवार लगभग 11 बजे क़ुल शरीफ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सज्जादानशींन हाजी सैय्यद फुरक़ान वहीद हाशमी ने कहा कि सभी सूफी सन्तों ऋषि मुनियों ने सदैव आपस में मेल मिलाप और मोहब्बत का संदेश दिया और अपने किरदार को सुधारने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी शिक्षा दी कि सब एक रहो और नेक बने रहो। अपने धर्मों के अनुसार अपनी इबादत करो। इससे पूर्व मंगलवार को सांयकाल दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी सैय्यद फुरकान मियां हाशमी ने चराग़ जला कर रोशनी के कार्य को पूर्ण किया और मुल्क में शांति और अमन बना रहे इसके लिए दुआ भी की। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.