Sitapur News: सीतापुर में किशोरी से दरिंदगी के आरोपी को गोली मार दबोचा
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: महमूदाबाद-सीतापुर, संवाददाता। मानसिक मंदित किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को रामपुर मथुरा पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी मुलायम सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। गंभीर हालत में किशोरी का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के अलावा मुठभेड़ के मामले में भी केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सदरपुर क्षेत्र के गोडैचा मार्ग किनारे स्थित एक गांव की किशोरी 14 अक्टूबर की शाम खेत से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे अगवा कर ले गया। आरोपी उसे करीब 28 किलोमीटर दूर रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरौरा के पास घाघरा नदी के बंधे पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.