सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। स्थानांतरण एक निर्धारित प्रक्रिया है। यह कार्यकाल दर्शाता है कि आपने जनता के दिलों में रहकर खाकी का इकबाल बुलंद रखते हुए मित्र पुलिसिंग की कल्पना साकार की है। उक्त बातें सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी विरल ने महमूदाबाद में करीब दो वर्ष तक सेवा देने के बाद सिधौली के लिए स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सीओ वेद प्रकाश ने कभी पक्ष-विपक्ष, अमीर-गरीब की श्रेणी देखकर काम नहीं किया बल्कि उन्होंने सदैव सत्य का साथ देकर न्यायोचित कार्रवाई की। इनके द्वारा नगर पालिका के हुये उप चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के साथ विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाया गया। विदाई समारोह के दौरान ...