सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। टीबी मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से मंगलवार को सीएचसी हरगांव में पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसआई इंडिया की ओर से 45 टीबी मरीजों को पोषण पोटलियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितेश वर्मा ने कहा कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्याप्त पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और उन्हें उपचार के दौरान स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलती है। पोषण पोटलियों के माध्यम से मरीजों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मरीजों को नियमित रूप से टीबी की दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार...