सीतापुर, अगस्त 4 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर में छुट्टा मवेशियों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन और उसके आसपास करीब एक दर्जन मवेशी गलियों, चौराहों और सड़कों पर घूम रहे हैं। इनमें से दो सांड़ ऐसे हैं, जो अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। आए दिन गलियों और चौराहों पर यह मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे लोगों के चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। गलियों में खेल रहे बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बच्ची पर हमला करने वाली गाय मालिक का सुराग नहीं लगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...