सीतापुर, सितम्बर 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। संदना और मछरेहटा इलाके में लगातार जंगली जानवरों को आतंक बना हुआ है। गुरुवार को सियार ने मासूम बच्ची समेत छह लोगों को दौड़ाकर काट लिया। सियार ने सभी के हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्से में काटा है। इसके साथ ही सियार न गाय और कुत्तों के झुंड को भी निशाना बनाया है। एक साथ छह लोगों पर सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कांबिंग बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है। संदना के निमतापुर निवासी विमलेश पाल बेटी आकांक्षा गुरुवार सुबह घर के पास स्थित दुकान जा रही थी। वह घर से कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी सियार ने उसपर हमला कर दिया। सियार ने आकांक्षा के हाथ और पैर में काट लिया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने किसी तरह सियार को भगाया तब जाकर उसकी जान बच सक...