Sitapur News: सियार के हमले में घायल पिता की भी मौत, 13 दिन पहले पुत्र ने तोड़ा था दम
सीतापुर, अगस्त 16 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में 20 जुलाई को सियार के हमले में घायल हुए पिता-पुत्र में अब पिता की भी मौत हो गई। पहले घायल पुत्र रघुवीर सिंह की मौत हुई थी, जबकि रविवार को घायल पिता राजपाल सिंह (70 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। 20 जुलाई को रघुनाथपुर तेंदुआ निवासी राजपाल सिंह अपने पुत्र रघुवीर सिंह के साथ गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली सियारों ने दोनों पर हमला कर दिया था। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सियारों से बचाया था। घायलों को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ ले जाया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। बाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.