Sitapur News: सिपाही पर पत्नी को प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज
सीतापुर, अक्टूबर 28 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सिपाही पति ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वह बेसुध हालत में उसके पिता के पास लाकर छोड़ गया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पहले से भी आरोपी पति के खिलाफ पिसावां थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पिसावां के नेवादा निवासी अंजली गौतम के मुताबिक उनकी शादी वर्ष 2022 में हरदोई के बिलग्राम निवासी सूरज सिंह गौतम के साथ हुई थी। सूरज इस समय श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता अंजली गौतम के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से प्रताड़ित कर परेशान करने लगा था। वर्ष 2022 में नानी की मौत होने पर वह अपनी ननिहाल चली गई थी। कुछ देर बाद पति सूरज उनकी ननिहाल आ गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.