Sitapur News: सिधौली सबस्टेशन पर मेंटेनेंस पर पौने तीन घंटे ठप रही आपूर्ति
सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सिधौली क्षेत्र के 132 केवी सबस्टेशन पर मंगलवार को आवश्यक मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य किया गया। जिस वजह से सब स्टेशन से पोषित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। विभाग द्वारा सुबह 11 बजे बिजली कटौती की गई, जिसके बाद दोपहर लगभग पौने दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस मेंटेनेंस कार्य के चलते सिधौली 33/11 उपकेंद्र से जुड़े सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को करीब पौने तीन घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली अधिकारियों के मुताबिक आगामी दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और सबस्टेशन के तकनीकी उपकरणों को दुरुस्त करने के लिए यह शटडाउन लिया गया था। मेंटेनेंस के दौरान सिधौली 33/11 उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली पूरी तरह बंद रखी गई, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.