सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: महोली। महोली के उमरिया गांव निवासी छह वर्षीय आनंद सोमवार रात अपनी मां के पास सो रहा था। रात करीब तीन बजे सांप ने उसे काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मितौली ले गए। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख लखीमपुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...