सीतापुर, जुलाई 28 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद में घर के भीतर सामान उठाने गए किशोर को सर्प ने काट लिया। परिजनों को सांप काटने की जानकारी करीब दो घंटे बाद हुई जब उसे बेहोशी आने लगी। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव दफना दिया है। सदरपुर के शमसाबाद के मैनुद्दीन का 15 वर्षीय बेटा गुफरान सोमवार शाम को साइकिल बना रहा था। चैन में मोबिल डालने के लिए वह घर के अंदर गया और कमरे में रखा मोबिल का डिब्बा निकालते समय उसे सर्प ने डस लिया। करीब दो घंटे बाद जब गुफरान बेहोश होने लगा तब सर्प काटने की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: करैत सांप के काटने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत परिजन गुफरान को लेकर आनन-फानन में महमूदाबाद स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन...