Sitapur News: सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन लूटी
सीतापुर, अगस्त 8 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेबाजार महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। वारदात लालबाग चौराहे से कोतवाली मार्ग के पास हुई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश बाइक से दूर निकल चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के मार्गों पर चेकिंग कराई और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है। हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अजय राज शनिवार शाम पत्नी सुभाषिनी के साथ स्कूटी से खरीदारी करने शहर आए थे। बाजार का काम पूरा करने के बाद दोनों लालबाग चौराहे से कोतवाली मार्ग की ओर जा रहे थे। बाजार के पास अजय राज ने स्कूटी रोककर सामान अपनी कार की डिग्गी में रखना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.