Sitapur News: सरायन का पानी उतरा, दुश्वारियां बरकरार, शारदा के कटान से दहशत
सीतापुर, अक्टूबर 8 -- सीतापुर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन और पिरई नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को दोनों नदियों के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद सरायन नदी खतरे के निशान से 2.50 मीटर ऊपर बह रही है। शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बाढ़ का संकट बरकरार है। कहीं घरों में चार से पांच फीट पानी भरा है तो कहीं रास्ते जलमग्न होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। एक हजार से अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में लोग अब भी राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। दूसरी ओर शारदा नदी का जलस्तर घटने के साथ कटान ने तटीय गांवों की चिंता बढ़ा दी है। तंबौर के रहमानपुर में पिछले 24 घंटे में करीब पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.