सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: मछरेहटा, संवाददाता। मछरेहटा की ग्राम पंचायत गौरिया में सामुदायिक शौचालय में कार्यरत मां गंगा महिला सहायता समूह में 11 महिलाएं कार्यरत है। समूह का मानदेय दो वर्ष से लंबित था। प्रक्रिया पूर्ण होने पर मानदेय 1.20 लाख समूह के खाते में भेजा गया। समूह की एक सदस्य के पति ने अन्य सदस्यों को भ्रमित करके मूह का पैसा निकाल लिया। समूह की अध्यक्ष कैलासा का आरोप है कि आरोपी मांगने पर रुपया वापिस नहीं कर रहा है। अध्यक्ष ने डीएम डॉ. राजागणपति आर से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...