Sitapur News: सफलता के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन जरूरी
सीतापुर, अगस्त 12 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। जिला सेवा योजना कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को सीता इंटर कॉलेज के शास्त्री सभागार में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विशेष कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला सेवा योजना अधिकारी गिरिजेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफल जीवन के लिए समय प्रबंधन, सकारात्मक संवाद और अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलर झंकार नाथ और राकेश मिश्र ने बैंकिंग, शिक्षण, सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कार्य योजना बनाकर पढ़ाई करने और संसाधनों का सही उपयोग करने पर जोर दिया। संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.