सीतापुर, अक्टूबर 15 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र से बुधवार शाम लापता हुई 12 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बालिका रामपुर मथुरा इलाके में करीब 30 किलोमीटर दूर अंगरोरा बंधे के पास गंभीर हालत में मिली। परिजनों ने उसके अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बालिका को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बालिका को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दिया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पिता की तहरीर पर रामपुर मथुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Sitapur News: बालिका के साथ दुष्कर्म कर 30 किमी दूर लेजाकर फेंकालापता ...