Sitapur News: सड़क पर गड्ढ़े से ग्रामीणों ने नाराजगी
सीतापुर, सितम्बर 29 -- Sitapur News: सिधौली। ब्लॉक के सरवा गांव में तालाब के पास पुलिया पर गड्ढा हो गया है। जो राहगीरों के लिए जानलेवा बना है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग पर अब तक कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में एक बाइक सवार इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात के अंधेरे में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है। जनप्रतिनिधियों और प्रधानों से बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधारने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.