Sitapur News: सड़क किनारे हुआ प्रसव, आधे घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
सीतापुर, अगस्त 20 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का एक मामला बुधवार को सामने आया। लखनऊ से रोडवेज बस से घर लौट रही गर्भवती महिला को मझिगवां के पास प्रसव पीड़ा शुरू हुई। राजाडीह के पास बस चालक ने महिला को बस से उतार दिया। एंबुलेंस के इंतजार में करीब आधे घंटे तक महिला सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। साथ बैठी महिला ने मानवता दिखाते हुए सड़क किनारे ही उसका प्रसव कराया।
घटना का विवरण शंकरपुर गांव निवासी सुनील की पत्नी राजकुमारी लखनऊ से घर लौट रही थीं। मझिगवां के पास अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। राजाडीह के पास बस चालक ने उन्हें बस से उतार दिया। उनके साथ यात्रा कर रहीं शालू सिंह भी महिला की मदद के लिए बस से उतर गईं। शालू ने बताया कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया। साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.