सीतापुर, अगस्त 14 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मानपुर के कटरा इलाके में गुरुवार देर रात सड़क किनारे बैठे लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। कटरा निवासी अन्नू, उसका बेटा अंशु, हंसराज, मोहित, रजनी, ऊदन व कुनाल आदि कुछ लोग सड़क किनारे बैठ कर बात कर रहे थे। इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक उन्हें रौंदते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई। बाइक पर मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी इरफान, अहमद व इसरार सवार थे। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के अन्नू की मौत हो गई। अन्नू का...