Sitapur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पांच पर हत्या का मुकदमा
सीतापुर, अगस्त 24 -- Sitapur News: पिसावां, संवाददाता। पिसावां के जलाईपुर गांव में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने कम दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जलाईपुर निवासी शिवम यादव की पत्नी रेखा यादव (22) रविवार रात घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। कोतवाली देहात क्षेत्र के उमरिया गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.