Sitapur News: संदना में बाघिन की मौजूदगी के नहीं मिले ताजा निशान, ग्रामीणों में दहशत
सीतापुर, अगस्त 19 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न इलाकों में जंगली जानवरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। संदना, महोली और लहरपुर क्षेत्र से लगातार जंगली जानवरों के हमले और मौजूदगी की सूचनाएं सामने आ रही हैं।
जंगली जानवरों के हमले संदना क्षेत्र में बीते शनिवार को बकरी के शिकार और लहरपुर के रतौली गांव में बछड़े के अवशेष मिलने के बाद वन विभाग ने निगरानी और कांबिंग अभियान तेज कर दिया है। हालांकि बुधवार को अभियान के दौरान बाघिन की मौजूदगी के कोई ताजा पगचिह्न या अन्य संकेत नहीं मिले। संदना क्षेत्र में बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग की सभी सात रेंजों की टीमों को लगाया गया है।
वन विभाग की कार्रवाई टीमें बीजुआमऊ में नदी के किनारे, मधवापुर, गेंधरिया, केदारी पुरवा और रसुलवा समेत आसपास के इलाकों के वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.