सीतापुर, अक्टूबर 26 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक पदाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी का नियमित मूल्यांकन करने पर सहमति बनी। इस अवस...