सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: सीतापुर। लहरपुर के जुगल किशोर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने परचम फहराया है। इस विज्ञान मेले में विद्यालय से कुल 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 29 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके तहत 20 छात्र-छात्राओं ने पहला, सात ने दूसरा और दो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...