सीतापुर, अक्टूबर 27 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। रामगढ़ चीनी मिल चौराहे के निकट नैमिष रोड स्थित श्री डगरहा धाम आश्रम में 30 अक्तूबर से श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संत श्री त्यागी जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में संतों के प्रवचन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन तीन नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मारुति मानस मंदिर में आज से गूंजेगी हनुमान भक्ति की धारा यह भी पढ़ें- Badaun News: 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ एक से

हिंद...