Sitapur News: श्री रामलीला मंचन को लेकर बैठक संपन्न
सीतापुर, अगस्त 10 -- Sitapur News: लहरपुर। श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अक्टूबर माह में दशहरा पर आयोजित होने वाले श्री रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कमेटी के महामंत्री अखिलेंद्र यादव ने उपस्थित सदस्यों के सामने विगत वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष आगामी 13 अक्टूबर से रामलीला मैदान पर पूर्व की भांति भव्य श्री रामलीला का मंचन प्रारंभ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.