Sitapur News: श्रीराम विवाह प्रसंग सुन भाव विभोर हो गए भक्त
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। रेउसा कस्बे में स्थित गेस्ट हाउस में चल रही सनातन उद्घोष रामकथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान प्रस्तुत राम विवाह की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। चौथे दिन कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़ने से पहले की कथा को सरल और मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया। राम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान मंच पर राम विवाह की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। आयोजक पीसीएस अरविंद पांडे और उनकी पत्नी ममता पांडे ने झांकियों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में आयोजक अरविंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.