Sitapur News: शिव विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हो गए श्रद्धालु
सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: रेउसा। कस्बे के आस्था नमन लॉन में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद महाराज जी ने शिव विवाह का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की। माता-पिता के मना करने के बावजूद वे अडिग रहीं। जंगल में जाकर उन्होंने कठोर व्रत, तप किया। उनकी तपस्या से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। अंत में भगवान शिव प्रसन्न हुए और पार्वती जी की मनोकामना पूर्ण की। कथा व्यास ने कहा कि सच्चे मन और दृढ़ संकल्प से की गई भक्ति अवश्य फल देती है। शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.