सीतापुर, जुलाई 24 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। हैप्पी सेवा संस्था द्वारा गौरा अर्जुनपुर के एक निजी स्कूल में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष नफीस अख्तर ने किया। शिविर में आंख अस्पताल की डॉक्टर अन्नू कुमारी और उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। डॉ. अन्नू ने अभिभावकों को सलाह दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की आंखों में चोट या गन्ने की पत्ती लगने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। शिविर में 52 लोगों ने जांच कराई। इनमें से गंभीर समस्या वाले नौ मरीजों को अस्पताल की गाड़ी से आंख अस्पताल भेजा गया। शिविर में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एमआर मंसूरी, मोनू कुमार, सच्चिदानंद अवस्थी, विष्णु कांत मिश्रा, पंकज तिवारी और रंजना तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...