Sitapur News: शिविर में 21 लोगों की हुई आंख की जांच
सीतापुर, नवम्बर 26 -- Sitapur News: मिश्रिख, संवाददाता। संत विनोबा भावे जन कल्याण संस्थान मिशन की अगुवाई में गुरुवार को मिश्रिख के बरमी चौराहे पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आस्था आई केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल हरदोई के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विजय कुमार तथा जनरल फिजिशियन डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 21 मरीजों की जांच की। जांच के दौरान दो मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। दोनों मरीजों को आस्था आई केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल हरदोई ले जाया गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में शुगर, खून सहित अन्य आवश्यक जांचें भी की गईं।वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अगला नेत्र परीक्षण शिविर चार दिसंबर को मिश्रिख के परिक्रमा मार्ग स्थित त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.