सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: केसरीगंज, संवाददाता। क्षेत्र के नबीनगर शिवाला मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह आशीष ने सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संघ चालक श्री नरायण ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम से समरसता, सह भोज और आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। इस तरह के आयोजन भेदभाव को मिटाते हुए सभी को एक सूत्र में बांधने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में संघ प्रचारक पवन, विरेंद्रपुरी, शलिल, हिमांशु, दिलीप, रामनरेश सर्वेश,पंकज, अपूर्व, नेमिष सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Balia News: आरएसएस के वन विहार कार्यक्रम में सहभोज कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक भो...