Sitapur News: शिक्षक मायाराम वर्मा के निधन पर शिक्षा जगत में शोक
सीतापुर, जुलाई 17 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। बेनीराम इंटर कॉलेज पैंतेपुर के पूर्व अनुशासन प्रमुख और वयोवृद्ध शिक्षक मायाराम वर्मा का 90 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया। वे समाज में अपने संयम, समय की पाबंदी और ईश्वर भक्ति के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव हातापुरवा लाया गया, जहां उनके आईपीएस पुत्र कमल किशोर ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शिक्षक मायाराम वर्मा को अंतिम विदाई देने वालों में भारत स्काउट एंड गाइड के जिला कमिश्नर आरके बाजपेई, बाराबंकी स्काउट एंड गाइड के जिला कमिश्नर रामकुमार गिरी और ब्लॉक प्रमुख उपेंद्र यादव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.